विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2022

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जम्मू, राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

अमित शाह के दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है. वह जम्मू संभाग के राजौरी जिले में एक रैली आज (मंगलवार को) और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आयोजित एक अन्य रैली कल यानी बुधवार को संबोधित करेंगे. पिछले हफ्ते के दौरान जम्मू-कश्मीर में दो बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जम्मू, राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित
आशंका है कि मोबाइल और इंटरनेट का दुरुपयोग कर असामाजिक तत्व गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं. (फाइल फोटो)
जम्मू:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य के जम्मू और राजौरी जिलों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. आशंका है कि मोबाइल और इंटरनेट के “दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग” से सार्वजनिक व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा की जा सकती है. केंद्रीय गृह मंत्री कल (सोमवार) शाम से राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. शाह की इस रैली से पहले जम्मू कश्मीर के डीजी जेल एचके लोहिया की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. हत्या का शक उनके घरेलू सहायक पर है.

इधर, शाह ने आज माता वैष्णो देवी के दर्शन किए. दर्शन करने के बाद शाह राजौरी में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जो वैष्णो देवी मंदिर से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर है. शाह यहां कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जम्मू में कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

VIDEO: गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह के दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है. जम्मू संभाग के राजौरी जिले में एक रैली आज (मंगलवार को) और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आयोजित एक अन्य रैली कल यानी बुधवार को संबोधित करेंगे. पिछले हफ्ते के दौरान जम्मू-कश्मीर में दो बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं.

गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे के बीच DG जेल एचके लोहिया की हत्या, जानें 10 बड़ी बातें

अधिकारियों ने कहा कि शाह के दौरे के मद्देनजर कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हवाई निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-पूंछ और श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर तलाशी को सघन कर दिया गया है, जबकि हालात पर पैनी नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस और अर्द्घसैनिक बलों को तैनात किया गया है. श्रीनगर-बारामूला-कुपवाड़ा राजमार्ग समेत कई जगहों पर गश्त बढ़ा दी गई है.

दोनों स्थानों का पिछले हफ्ते दौरा कर चुके जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं की ओर से जम्मू-कश्मीर में शांति में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उच्च स्तरीय दौरे के मद्देनजर सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

वीडियो: जम्मू में डीजीपी जेल की निर्मम हत्या, संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Jammu, Internet And Mobile Service Suspended, Amit Shah, J&K Visit Of Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com