स्विट्जरलैंड की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के चलते सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
दतिया:
स्विट्जरलैंड की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के चलते सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस बार एक पार्षद ने चार साथियों के साथ मिलकर अपने ही शहर की युवती की इज्जत को तार-तार कर दिया है। पांचों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दतिया निवासी युवती अपने बहनोई के साथ जिगना थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां गई थी। युवती का आरोप है कि जब वह लौट रही थी, तभी पार्षद बालकिशन कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोका। उसके बाद जबरिया सड़क किनारे ले जाकर कुशवाहा ने साथियों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि कुशवाहा व उसके साथी हथियार लिए हुए थे।
युवती का आरोप है कि वह अपने साथ घटी घटना की शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखना तो दूर, उसके बहनोई की पिटाई कर दी। मंगलवार को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दतिया में सामूहिक दुष्कर्म, Gangrape In Datiya, पार्षद, रेप, बलात्कार