- ममता बनर्जी की विधानसभा चुनाव हार के बाद उनके सांसद और विधायक उनकी मीटिंग में कम ही शामिल हुए हैं
- लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 सांसदों में से केवल तीन सांसद ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंचे हैं
- राज्यसभा के कुल 13 सांसदों में से मात्र दो सांसद ही ममता बनर्जी की बैठक में उपस्थित हुए हैं
ममता बनर्जी ने आज मीटिंग बुलाई थी, मगर 41 में से सिर्फ 5 सांसद ही पहुंचे. लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 29 सांसद हैं. इनमें से 1 की मौत हो गई है. तो लोकसभा के कुल 28 सांसद हुए. इन 28 सांसदों में से महज 3 सांसद ही ममता की मीटिंग में पहुंचे. वहीं राज्यसभा में कुल 13 सांसद हैं. इनमें से सिर्फ दो सांसद ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंचे. हालांकि, मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. कई नेताओं को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
लोकसभा के ये सांसद मौजूद रहे
- अभिषेक बनर्जी (सांसद)
- कल्याण बनर्जी (सांसद)
- माला रॉय (सांसद)
राज्यसभा के ये सांसद मौजूद रहे
- डेरेक ओ ब्रायन (सांसद)
- डोला सेन (सांसद)
वहीं तृणमूल कांग्रेस के इस बार कुल 80 विधायक हैं. बागी ग्रुप में 58 विधायक हैं. इनमें 2 निष्कासित शामिल हैं. बचे 22 विधायक. इनमें से एक को पुलिस ने पहले से गिरफ्तार किया हुआ है. इन 21 विधायकों में से भी मीटिंग में सिर्फ 8 विधायक ही उपस्थित हुए.
ये 8 विधायक पहुंचे मीटिंग में
- मदन मित्रा (विधायक)
- बीना मंडल (विधायक)
- आशिमा पात्रा (विधायक)
- फिरहाद हकीम (विधायक)
- कुणाल घोष (विधायक)
- सोवन्देब चट्टोपाध्याय (विधायक)
- बिमान बनर्जी (विधायक)
- अशोक देब (विधायक)
यही नहीं मीटिंग में पूर्व विधायकों को भी बुलाया गया था. मगर वो भी सिर्फ 3 ही पहुंचे.
पूर्व विधायक जो ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंचे
- बिमान बनर्जी (पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक)
- चंद्रिमा भट्टाचार्य (पूर्व विधायक)
- राजीव बनर्जी (पूर्व विधायक)
इस पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का कहना है कि कालीघाट में आज हुई बैठक राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक थी, ना कि सभी विधायकों या सांसदों की. महुआ मोइत्रा, सुष्मिता देव, मुकुल संगमा और राजेश त्रिपाठी जैसे कई सांसद, जो राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं, वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए थे.
राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में ये फैसले हुए
- दो नए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं - डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन. वे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहायक होंगे.
- पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस समिति का पुनर्गठन किया गया है. यह प्रारंभिक सूची है और बाद में और नाम जोड़े जाएंगे.
नियुक्तियों की सूची इस प्रकार है:
- चंद्रिमा भट्टाचार्य को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सुब्रत बख्शी राष्ट्रीय कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे.
- सजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंद्योपाध्याय और स्वाति खांडेकर पश्चिम बंगाल के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए.
- नियुक्त किए गए प्रदेश महासचिव हैं - बाबर अली, पुलक रॉय, आशिमा पात्रा, अरूप विश्वास और राजीब बनर्जी.
- कार्यकारी सदस्य: ज्योतिप्रियो मल्लिक, डॉ. राणा चटर्जी, बिदेश बोस, त्रिनंकुर भट्टाचार्जी, जया दत्ता, तापस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देब.
- TMYC अध्यक्ष: सायोनी घोष
- टीएमवाईसी महासचिव: मधुरिमा ठाकुर
- महिला अध्यक्ष: माला रॉय
- टीएमसीपी अध्यक्ष: प्रियंका अधिकारी
- आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष: मोलॉय घटक
- हॉकर्स और भारत सरकार के अध्यक्ष: मदन मित्रा
- किसान विंग: बेचाराम मन्ना
- खेत मजदूर: पूर्णेन्दु बोस
- एससी/एसटी: बिरबाहा हांसदा
- प्रवक्ता: (मौजूदा पैनलिस्ट जारी रहेंगे) चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा और कुणाल घोष
- कोषाध्यक्ष: सुभाशीष चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें-
'देश की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते...', यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बेल याचिका SC ने की खारिज
खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेदारी - सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं