विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2024

मनीष सिसोदिया और के कविता के बाद के विजय नायर को भी सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया और के कविता के बाद के विजय नायर को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है.

मनीष सिसोदिया और के कविता के बाद के विजय नायर को भी सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
मनीष सिसोदिया और के कविता की जमानत याचिका को बनाया आधार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी और आरोपी विजय नायर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने विजय नायर को जमानत दे दी है. विजय नायर 23 महीने से जेल में बंद है. सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद विजय नायर जेल से बाहर आना तय हो गया है. मनीष सिसोदिया और के कविता की जमानत को आधार बनाकर विजय नायर को जमानत दी गई है.

23 महीने से हिरासत में विजय नायर

विजय नायर को जमानत देते हुए अदालत ने कहा कि अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता का अधिकार पवित्र है और इसका सम्मान उन मामलों में भी किया जाना चाहिए जहां कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं. याचिकाकर्ता 23 महीने से हिरासत में है और उसे विचाराधीन कैदी के रूप में रखा गया है. बिना मुकदमा शुरू किए यह सजा का तरीका नहीं हो सकता.

जमानत नियम है और जेल अपवाद है

जमानत नियम है और जेल अपवाद है. यह सार्वभौमिक प्रस्ताव पूरी तरह से विफल हो जाएगा. यदि याचिकाकर्ता को इतने लंबे समय तक विचाराधीन कैदी के रूप में हिरासत में रखा जाता है. जबकि सजा केवल दोषसिद्धि अधिकतम 7 साल हो सकती है. हमारा मानना ​​है कि याचिकाकर्ता जमानत का हकदार है. इस आदेश में दी गई शर्तों पर जमानत दी जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Liquor Policy, Vijay Nair, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com