श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) में आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Ameen Poonawala)ने नॉर्को टेस्ट में हत्या की बात कुबूल कर ली है. NDTV को अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 2 घंटे तक चले नार्को टेस्ट में आरोपी ने माना है कि उसने ही अपनी पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या की. आफताब ने ये भी माना है कि उसने ये सब गुस्से में किया. बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पॉलीग्राफ टेस्ट में भी आफताब ने अपना जुर्म कुबूल किया था.
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है, जिसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के दौरान आफताब ने कबूल किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की. साथ ही यह भी कहा कि उसको श्रद्धा की हत्या का कोई अफसोस नहीं है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आफताब का मोबाइल फोन बरामद
आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद अपना मोबाइल फोन ओएलएक्स पर बेच दिया था. पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है. दिल्ली के एक युवक ने ही इस मोबाइल को ओएलएक्स पर खरीदा था. युवक ने बताया कि आफताब ने उसे मोबाइल फॉर्मेट करके दिया था. इसके बाद उसने भी इस मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया था. मोबाइल को सीलबंद कर महरौली थाने में रखा हुआ है. जल्द ही मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. हालांकि, फोन कई बार फॉर्मेट हो गया है. ऐसे में फोन से डिलीट हुई बातों का पता लगाना मुश्किल है. आफताब ने सिम भी नया लिया था. उसने पुराने नंबर का ही नया सिम लिया था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बंबल डेटिंग एप की शुरुआती रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है.
पेशे से साइकेट्रिस्ट है आफताब की नई गर्लफ्रेंड
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया कि श्रद्धा के मर्डर के 12 दिन बाद 30 मई को आफताब नई गर्लफ्रेंड के कॉन्टैक्ट में आया. आफताब की नई पार्टनर एक साइकेट्रिस्ट है. उसने पुलिस को बताया कि वह अक्टूबर में दो बार आफताब के घर गई थी, लेकिन उसे कभी महसूस नहीं हुआ कि इस घर में किसी का मर्डर हुआ है या यहां किसी इंसानी शरीर के टुकड़े रखे हुए थे.
आफताब के पास परफ्यूम का बड़ा कलेक्शन, सिगरेट पीने का भी आदी
लड़की ने बताया कि आफताब का व्यवहार उसे हमेशा नॉर्मल लगा. वह काफी केयरिंग नेचर का था, जिस वजह से उसे कभी लगा नहीं कि आफताब का मेंटल स्टेटस सही नहीं है. उसने बताया कि आफताब के पास डियोड्रेंट और परफ्यूम्स की अलग-अलग वैराइटीज का एक कलेक्शन था. वह उसे भी अक्सर परफ्यूम गिफ्ट किया करता था.
उसने बताया कि आफताब काफी सिगरेट पीता था और अपनी सिगरेट खुद रोल करता था. वह कई बार स्मोकिंग छोड़ने की बात कह चुका था.
ये भी पढ़ें:-
Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट के बाद अब आफताब पूनावाला के साथ क्या होगा? यहां पढ़ें डिटेल
Shraddha Murder Case: आफताब का नार्को टेस्ट खत्म, 2 घंटे तक पूछे गए सवाल, कुछ देर में होगा डिस्चार्ज
आफताब की दरिंदगी सुनकर हैरान है डॉक्टर गर्लफ्रेंड, कहा- "बहुत ज्यादा केयरिंग लगा था"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं