विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ भोज में शिरकत नहीं करेंगे अधीर रंजन चौधरी, यह है कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आयोजित किए जा रहा है आधिकारिक भोज

Also Read in
डोनाल्ड ट्रम्प के साथ भोज में शिरकत नहीं करेंगे अधीर रंजन चौधरी, यह है कारण
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ट्रंप के सम्मान में दिए जाने वाले भोज में शामिल नहीं होंगे.
  • सरकार ने प्रमुख विपक्षी पार्टी को विचार-विमर्श करने की अनुमति नहीं दी
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं दिया गया
  • चौधरी ने कहा कि यह मेरे विरोध का तरीका है
नई दिल्ली:

लोकसभा में कांग्रेस (Congrss) के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) सरकार के रवैये को लेकर नाराज हैं. चौधरी मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आयोजित किए जा रहे आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे. चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी को विचार-विमर्श करने की अनुमति देने की पुरानी परंपरा को खत्म कर दिया है.

अधीर रंजन चौधरी ने पीटीआई भाषा से कहा, "मैं 25 फरवरी को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज में शामिल नहीं होऊंगा. यह मेरे विरोध का तरीका है.'' उन्होंने कहा कि सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं दिया है.

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार द्वारा प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेताओं को इस तरह की महत्वपूर्ण यात्राओं के दौरान नजरअंदाज किया जाना और परंपरा में बदलाव किया जाना अच्छा नहीं है. पिछली सरकारों में हमने सुनिश्चित किया था कि प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश या बराक ओबामा सहित भारत आने वाले सभी गणमान्य लोगों से मिलें."

मनीष सिसोदिया ने कहा, हम खुद मेलानिया ट्रंप को 'हैप्पीनेस क्लास' के बारे में बताते तो खुशी होती

VIDEO : भारत की यात्रा पर रवाना हुए डोनाल्ड ट्रंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adhir Ranjan Chaudhary, Donald Trump India Visit, Banquet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com