रवीना टंडन ने एक शख्स को मानहानि का नोटिस भेजा है. इस वीडियो में उस शख्स ने दावा किया कि रवीना टंडन की कार ने उसकी मां को धक्का मारा और आरोप लगाया कि रवीना ने उन पर हमला भी किया था. बता दें कि ये रोड रेज की घटना की खबर हाल में आई थी और ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. अब रवीना टंडन की लीगल टीम ने अपमानजनक कंटेंट शेयर के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है. रवीना टंडन ने मोहसिन शेख नाम के एक व्यक्ति को मानहानि का नोटिस भेजा है. इसने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि रोड रेज की घटना की रात एक्ट्रेस नशे में थी. रवीना ने इस शख्स को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है.
इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की वकील सना रईस खान ने हमें बताया, "हाल ही में रवीना को एक झूठी शिकायत में उलझाने की कोशिश की गई थी. जिसे सीसीटीवी फुटेज में साफ किया गया था और कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी. हालांकि हाल ही में एक शख्स जो पत्रकार होने का दावा करता है उस घटना के बारे में एक्स पर गलत जानकारी वायरल कर रहा है जो फैक्ट्स के हिसाब से गलत और भ्रामक है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे कहा, "झूठी खबर वायरल केवल रवीना की इमेज को खराब करने के लिए जानबूझकर की गई कोशिश लग रही है. लगातार इन झूठों को फैलाने के पीछे की वजह जबरन वसूली और रवीना की इमेज की कीमत पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की इच्छा लग रही है. हम फिलहाल इस मुद्दे को हल करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठा रहे हैं कि न्याय मिले और इस अपमानजनक अभियान को जारी रखने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए."
इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक महिला को शिकायत करते हुए देखा जा सकता है कि रवीना टंडन की कार ने उसे टक्कर मारी और एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि बाद में एक सीसीटीवी क्लिप जारी की गई जिसने इस दावे का खंडन किया कि महिला को रवीना की कार ने टक्कर मारी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं