विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर के मुख्य व VVIP शंख द्वार पर एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट व अयान मुखर्जी के आने से पहले विश्व हिन्दू और परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया. बजरंग दल के कार्यकर्ता फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध कर रहे थे. उग्र प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज की गयी. बजरंग दल के कार्यकर्ता रणवीर कपूर को काले झंडे दिखाने व मंदिर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पहुंचे थे. जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहा तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की पुलिस से जमकर बहस हुई, पुलिस ने कार्यकर्ताओ को खदेड़ा, पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.
बजरंग दल के पदाधिकारी अंकित चौबे ने कहा कि प्रशासन के व्यवहार का उन्हें जवाब देना होगा, बीफ खाने वालों को कैसे मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है? आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हिंदू संगठनों के विरोध के बाद बिना दर्शन किए ही वापस इंदौर लौट गये, वहां से वो मुंबई जाएंगे. उनके साथ आए फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन और पूजा की.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अयान को हिंदू संगठनों ने काले झंडे दिखाए. रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए महाकाल से आशीर्वाद लेने उज्जैन आए थे. लेकिन जब उन्हें मंदिर में विरोध और हंगामे की खबर मिली, तो वे वापस लौटने लगे. दोनों ने फिल्म निर्देशक अयान को कलेक्टर बंगले तक छोड़ा और खुद इंदौर के लिये रवाना हो गये. चूंकि आलिया गर्भवती हैं इसलिये उन्होंने हंगामे में मंदिर नहीं जाने का फैसला किया. हंगामा शांत होने के बाद सिर्फ अयान ही मंदिर गए और दर्शन किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं