कैश फॉर टिकट मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)ने आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को समन जारी किया है. त्रिपाठी को मामले में कल पेश होने को कहा गया है. गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप में पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से मॉडल टाउन से AAP एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी का एक रिश्तेदार और एक पीए हैं.
पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने पैसे लेकर MCD चुनाव की टिकट देने का वादा किया था. इस मामले में एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी के रिश्तेदार ओम सिंह, पीए शिव शंकर त्रिपाठी और प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने शोभा खारी नाम की महिला को पैसे के बदले एमसीडी चुनाव टिकट देने का वादा दिया था. शोभा के पति गोपाल खारी ने 14 नवंबर को ACB में शिकायत दर्ज कराई थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गोपाल ने बताया था कि वह 2014 से आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं. गोपाल के मुताबिक, 9 नवंबर अखिलेश पति त्रिपाठी ने उससे कहा कि कमला नगर वार्ड नम्बर 69 से वो उनकी पत्नी को टिकट दिलवा देंगे और इसके लिए 90 लाख रुपये की मांग की. गोपाल के अनुसार उसने 35 लाख रुपये अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रुपये वजीरपुर से आप एमएलए राजेश गुप्ता को दिए. बाकी बचे 35 लाख टिकट मिलने के बाद देने की बात कही. लेकिन जब 12 नवंबर को टिकट वाली लिस्ट आई तो उसमें गोपाल की पत्नी का नाम नहीं था. जब गोपाल ने इस मामले में अखिलेश पति त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं अगले चुनाव में टिकट मिल जाएगी. इसके बाद गोपाल ने एसीबी में शिकायत की और डीलिंग के ऑडियो और वीडियो सबूत के तौर पर दिए. एसीबी की टीम ने 15 और 16 नवंबर को ट्रैप लगाकर गोपाल खारी के घर से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसीबी के मुताबिक उस वक्त आरोपी 35 लाख में 33 लाख रुपये वापस करने आए थे.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं