पश्चिम बंगाल में बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर बुलडोजर चला है. प्रशासन ने इसे 'अवैध रूप से निर्मित' कार्यालय बताया है. उनका यह ऑफिस अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित है. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने इस मामले में नोटिस जारी किया था, लेकिन अभिषेक बनर्जी की तरफ से कोई जबाव नहीं दिया गया था. जिसके बाद शनिवार को इसके गिराने की कार्रवाई शुरू हुई है. प्रशासन ने इस इमारत को ढहा दिया है. सुबह बुलडोजर के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पांच मंजिला इमारत में अवैध रूप से निर्मित वाले हिस्से को गिरा दिया गया.
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर लगा था नोटिस
बता दें कि अभिषेक बनर्जी का यह ऑफिस साउथ 24 परगना में स्थित है, जहां पहले पहले प्रशासन की तरफ से नोटिस लगाया गया था. जिसमें यह बताया गया था कि इमारत बिना मंजूरी के निर्माण हुई है. लेकिन जब इस पर डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी की तरफ से जबाव नहीं दिया गया तो यह एक्शन हुआ. वहीं कार्रवाई से पहले मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था. इस एक्शन के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी पारा गर्माता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही यह कार्यालय बंद था. लेकिन कार्यालय के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं हुए थे.
VIDEO | West Bengal: A demolition drive is underway at TMC MP Abhishek Banerjee's alleged illegal five-storey party office in Amtala area of South 24 Parganas district.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/dXae2EV4Na
अभिषेक बनर्जी का यह ऑफिस टीमएमसी का अहम कार्यालय था. यहां अक्सर बड़ी बैठकें होती थी. लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद यहां सन्नाटा पसरा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं