विज्ञापन

दिल्ली में रहेंगे या गांव लौटेंगे अभिजीत दीपके, खुद बताया आगे का प्लान, CJP नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अभिजीत दीपके दिल्ली से वापस अपने गांव लौटेगे. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है. बता दें कि शनिवार को उनकी दादी का निधन हुआ था. आज सीजेपी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

दिल्ली में रहेंगे या गांव लौटेंगे अभिजीत दीपके, खुद बताया आगे का प्लान, CJP नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
अभिजीत दीपके लौटेंगे गांव(फाइल फोटो)
  • दिल्ली पुलिस से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने बताया कि वह गांव लौटेंगे.
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है.
  • कल अभिजीत दीपके की दादी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके अपने महाराष्ट्र स्थित गांव लौट रहे हैं. उनकी दादी का शनिवार को निधन हो गया था. अभिजीत दीपके ने खुद ट्वीट करके दिल्ली से गांव लौटने की जानकारी दी है. अभिजीत दीपके ने लिखा, 'इस दुख की घड़ी में मैं अपने परिवार के साथ रहने के लिए गांव जा रहा हूं. सौरव दास और आशुतोष जल्दी ही दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सीजेपी पीछे नहीं हटेगी. हम न झुकेंगे और न डरेंगे. 10 अक्टूबर की तारीख को इस तानाशाही के अंत की शुरुआत के तौर पर याद रखा जाएगा.' अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को कल दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. उसके बाद रविवार को उन्हें अरेस्ट करके जज के सामने पेश किया गया था. जहां उन्हें रिहा किया गया है.

अभिजीत दीपके की दादी का कल हुआ था निधन

अभिजीत दीपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली आए थे. जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. इस बीच दोपहर में उनके  लिए एक दुख भरी खबर आई थी. अभिजीत की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उन्होंने 80 साल की उम्र में महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली थी. अभिजीत तब दिल्ली में थे. ऐसे में अब उन्होंने वापस गांव लौटने का फैसला किया है. वह मूल रूप से महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले हैं, जबकि उनका पैतृक गांव हिंगोली जिले में आता है. जहां वह आज रवाना हो जाएंगे. 

दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था 

बता दें कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने कल हिरासत में लिया था. जबकि आज सुबह तीनों को अरेस्ट किया गया था. उसके बाद तीनों को जज के सामने पेश किया था. तीनों सीजेपी नेताओं को एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए 50 हजार रुपए का जमानती मुचलका भी भरवाया है. जिसमें कहा गया है कि अगर वह मुचलके की शर्तों का उल्लंघन करते हैं तो उनकी जमानत की रकम जब्त हो सकती है. इसके अलावा अगर वह कोई नया अपराध करते हैं तो पुलिस इस मामले में उन पर अलग से कार्रवाई कर सकती है. 

ये वीडियो भी देखिए. 

सीजेपी नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस 

बताया जा रहा है कि आज दोपहर में सीजेपी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. अभिजीत दीपके की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आशुतोष रांका और सौरभ दास आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दिल्ली में 10 अक्टूबर को सीजेपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया था. लगभग 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद उन्हें रिहा किया गया है. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में बंदिशों पर बोला SC- पूरे शहर से बैरिकेडिंग हटे, मेट्रो चले और इंटरनेट बंद नहीं होना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijit Dipke, Abhijit Dipke CJP, Abhijit Dipke Cjp Movement, Abhijit Dipke News, CJP Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com