आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia)की वीडियो पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani)के बयान पर AAP की प्रतिक्रिया सामने आई है. AAP नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai)ने कहा, "मुझे लगता है अभी और वीडियो उन्होंने काट कर रखे होंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास 27 साल के शासनकाल में कुछ भी बताने को नहीं बचा है, रोजाना बस यही बताते हैं कि देखो गोपाल इटालिया का वीडियो आ गया. गोपाल इटालिया के वीडियो के आधार पर गुजरात का चुनाव नहीं हो रहा है."गोपाल राय ने कहा, "गुजरात का चुनाव गुजरात के अंदर 27 साल में जो शिक्षा व्यवस्था जर्जर हुई, उस पर हो रहा है उसका वीडियो बीजेपी क्यों जारी नहीं करती? बेरोजगारी के आलम का वीडियो जारी क्यों नहीं करती भाजपा? स्वास्थ्य का जो आलम है उस पर बीजेपी वीडियो जारी क्यों नहीं करती? जहरीली शराब से मरे हैं लोग और गोपाल इटालिया और पाटीदारों के वीडियो की बात करते हैं?"
उन्होंने कहा कि बीजेपी उस समय नहीं बोल रही थी जब पाटीदारों नौजवानों की लाशें बिछा दी गई थीं. हजारों नौजवानों के ऊपर आज भी मुकदमे हैं माताओं की गोद खाली हो गई थी उस गुजरात में आज भी वह नफरत नहीं भुला पा रहे हैं. गुजरात का युवा आज खड़ा हो चुका है और बदलाव चाह रहा है. अगर इनको लगता है गोपाल इटालिया का वीडियो दिखाकर गुजरात में परिवर्तन की आंधी को रोक देंगे तो मुझे लगता है माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी सरेंडर कर दिया है वरना वीडियो नहीं दिखाए जाते. गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी वाले आरोप लगा रहे हैं कि गोपाल इटालिया, प्रधानमंत्री की मां का अपमान कर रहे हैं. एजेंडा यह है ही नहीं, वह तो रोजाना यह बात कहते हैं. पूरे देश में 365 दिन भाजपाई पूरे देश का अपमान कर रहे हैं. बात वीडियो की नहीं है बात यह है कि मोदीजी ने भी सरेंडर कर दिया है. गोपाल इटालिया के वीडियो के आधार पर चुनाव लड़ने की नौबत आई है. इतने प्रधानमंत्री जी के दौरे, इतने अमित शाह के दौरे, इतना पैसा, कितना रुपया, 27 साल की सरकार और फिर भी गोपाल इटालिया का पोस्टर लिए घूम रहे हैं कि देखो इसके आधार पर हम को वोट दे दो, गोपाल इटालिया ने यह नहीं बोला होता तो हम को वोट नहीं मिलता. दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि गुजरात परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है और परिवर्तन होगा. मोदी जी ने सारे खजाना खोल दिए लोग कह रहे हैं कि नहीं अब बदलाव चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि बीजेपी ने AAP नेता गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री की मां का कथित तौर पर उपहास उड़ाने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद कहा कि राज्य के लोग इसके लिए आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएंगे.केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मसले पर ‘आप' नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहकर आपको गुजरात में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने में मदद मिलेगी तो आप गलत हैं. इस गलती के लिए गुजरात और गुजराती लोग आगामी चुनावों में आपको सबक सिखा कर रहेंगे.''
* "'उनका एकमात्र अपराध... उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया' : AAP के वीडियो पर बरसीं स्मृति ईरानी
* पूर्वांचलियों को केजरीवाल सरकार का तोहफा : सरकारी खर्चे पर दिल्ली में 1100 जगहों पर होगी छठ पूजा
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने कहा- वैज्ञानिक सर्वेक्षण से पता चले 'शिवलिंग' कितने साल पुराना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं