आम आदमी पार्टी(AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. संजय सिंह का आरोप है कि दिल्ली शराब नीति (Alcohol policy) मामले में विजय नायर को गिरफ्तार किया गया है उनके ऊपर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का शराब नीति के मामले में नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी 24 घंटे आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रही है. क्योंकि आप ने तीन बार दिल्ली चुवान जीत सिया और फिर पंजाब जीत लिया. अब आप गुजरात जीतकर देश जीतने वाली हैं. ऐसे में बीजेपी आप को खत्म करना चाहती है. इसके लिए पीएम मोदी ने पूरा अभियान चला रखा है.
संजय सिंह ने कहा कि विजय नायर आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन का काम देखते हैं. पंजाब में उन्होंने कम्युनिकेशन का काम देखा था. अब गुजरात में यही काम देख रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि नायर पर मनीष सिसोदिया का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. बीजेपी ने पहले सत्येंद्र जैन को जेल में डाला, फिर अमानतुल्लाह को जेल में डाला और अब विजय नायर को जेल में डाला इसके बाद मनीष सिसोदिया को अगले हफ़्ते गिरफ्तार करने वाले हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आप कार्यकर्ता गिरफ्तारी के लिए तैयार रहें
संजय सिंह ने कहा कि आज मैं भगत सिंह की जयंती है. ऐसे में मैं सभी आप कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूं, भगत सिंह ने फांसी के फंदे को चूमकर देश को आजाद कराया. आज समय आ गया है कि देश का युवा, बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी की समस्या से देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष करें. जेल जाने के लिए तैयार रहें. खासकर गुजरात के कार्यकर्ता. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम संघर्ष करेंगे. जब वे विजय नायर को गिरफ्तार कर सकते हैं, तो किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं. सब लोग तैयार रहिए.
ये भी पढ़ें:
- केंद्र ने 5 साल के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को किया "बैन", टेरर लिंक का आरोप
- क्या है PFI ? जिस पर सरकार ने लगाया पांच साल का प्रतिबंध, गिनाए कई आरोपNEET PG
- Counselling 2022: नीट पीजी के पहले राउंड के सीट आवंटन का रिजल्ट आज
Video: दिल्ली शराब नीति मामले में CBI ने AAP नेता विजय नायर को किया अरेस्ट | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं