आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने मेयर चुनाव (Raghav Chadha On Punjab Mayor Election) को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उनका कहना है कि इंडिया गठबंधन का बीजेपी से पहला मुकाबला 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में होने जा रहा है. यह 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज होगा. AAP नेता ने कहा कि ये टोन सेट करेगा कि आने वाले जो भी इंडिया बनाम बीजेपी के मुकाबले होंगे, उसके क्या नतीजे होंगे. उन्होंने दावा किया क इस चुनाव के बाद, इंडिया गठबंधन का स्कोरकार्ड 1और बीजेपी का जीरो होगा.
ये भी पढ़ें-कृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में SC का बड़ा दखल, फिलहाल मस्जिद में सर्वे नहीं होगा
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चंडीगढ़ को मिलेगा बीजेपी से छुटकारा
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मेयर चुनाव से ये भी साबित होगा कि इंडिया गठबंधन जब मिलकर चुनाव लड़ता है तो एक और एक दो नहीं बल्कि ग्यारह होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ के लोग बीजेपी को हटाएंगे. आप सांसद ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ही 2024 में केंद्र की बीजेपी सरकार को हराएगी.
#WATCH | Delhi | AAP MP Raghav Chadha says, "INDIA Alliance will fight the Chandigarh Mayor elections with all its strength and register a historic and decisive victory. Don't consider this an ordinary election. This will be an election where for the first time it will be INDIA… pic.twitter.com/l7d4Ej1kpg
— ANI (@ANI) January 16, 2024
मेयर AAP का और डिप्टी मेयर कांग्रेस का-राघव चड्ढा
चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि मेयर आम आदमी पार्टी का ही रहेगा. जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस पार्टी के पास जाएगा. कौन से राज्यों में सीटों का बंटवारा होगा और कहां मिलकर लड़ना है, वो आगे देखा जाएगा. सीट शेयरिंग पर बॉल, बॉय, बॉल कमेंट्री नहीं हो सकती. राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई थी, ये बैठक सार्थक रही और साथ मिलकर लड़ने का रास्ता साफ हुआ. उन्होंने कहा कि मेयर आम आदमी पार्टी का और डिप्टी मेयर कांग्रेस का होगा.
अरविंद केजरीवाल बड़े रामभक्त-AAP सांसद
औवेसी की टिप्पणी पर राघव चड्ढा ने कहा कि वह किसी भी नेता पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, जिसने जो भी कहा उसे मुबारक. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भगवान राम के बड़े भक्त हैं, वो हर काम भगवान राम और हनुमान जी का नाम लेकर ही करते हैं.
ये भी पढ़ें-वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आज से शुरू राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, देखें हर दिन का शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं