आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें करीब तीन घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ा गया है. गोपाल इटालिया को दक्षिण-पूर्वी जिले के ओखला थाने में रखा गया था. गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को गुरुवार दोपहर ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. इटालिया को उस समय हिरासत में लिया गया था जब वो राष्ट्रीय महिला आयोग के समन पर आयोग के दफ्तर पहुंचे थे. इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर कमेंट करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जो लोग गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को गिरफ्तार कर रहे हैं उन्हें स्कूल चलाना नहीं आता. 27 साल में भी स्कूल नहीं ठीक कर पाए, गोपाल इटालिया उस पार्टी से आते हैं जो स्कूलों को अच्छा बना रही है.
गोपाल इटालिया ने एनडीटीवी से कहा पता नहीं पुलिस ने मुझे क्यों हिरासत में लिया मैंने क्या गुनाह किया? मैं कानून पसंद मानने वाले व्यक्ति के तौर पर सामने से पूछताछ के लिए आया तो महिला आयोग को चाहिए ताकि मेरा पक्ष नोट करें लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने पुलिस को बुला लिया और मुझे थाने भेज दिया. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी पाटीदारों के खिलाफ साजिश करने में लगी है पहले भी पाटीदारों के ऊपर गोली चलवाई है,मुकदमे लगा दिए. बीजेपी पटेलों से चिढ़ती है, किसी भी तरीके से मुझे परेशान किया जा रहा है. इतने घंटे मुझे यहां बैठा दिया बताइए मेरा क्या कसूर है, कहा गया कि ऊपर से आदेश है आपको बैठाना है. राष्ट्रीय महिला आयोग का दफ्तर सीसीटीवी से लैस है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इटालिया ने आगे कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष दिखाएं कि कैसे वह कह रही हैं कि उनकी जान को खतरा था जबकि वह पहले फ्लोर पर बैठी थी लोग नीचे दरवाजे के बाहर थे. अपने पॉलिटिकल बॉस की तरह रेखा शर्मा भी झूठ बोल रही हैं. मेरे से कोई पूछताछ नहीं हुई जैसे ही मैं अंदर गया मैडम ने मुझे अपने चेंबर में बुलाया, तुम्हारी औकात क्या है तुम्हारी हैसियत क्या है क्या बदतमीजी कर रहे हो मैडम ने मुझे बहुत गालियां दी लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा. उन्होंने मोबाइल से मेरा वीडियो बनाया है और कहा है कि मुझे भी एक कॉपी देंगे तो मैं चाहता हूं कि वह वीडियो सार्वजनिक कर दें.
गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा के आए गोपाल इटालिया ने (Gopal Italia) ने इससे पहले आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष उन्हें जेल में डालने की धमकी दे रही हैं. इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है, मुझे धमका रहे हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग कार्यालय पहुंचे इटालिया ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी थी. ट्वीट में इटालिया ने लिखा था, "राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ़ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं. मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है? बीजेपी पाटीदार समाज से नफ़रत करती है. मैं सरदार पटेल का वंशज हूं. तुम्हारी जेलों से नहीं डरता. डाल दो मुझे जेल में. इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है. मुझे धमका रहे हैं."
इटालिया के इस ट्वीट पर AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "पूरी बीजेपी, गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी हुई है. "
पूरी बीजेपी गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी है? https://t.co/s8TZnAZfXc
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 13, 2022
इस मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा था, 'आम आदमी पार्टी के बदमाश मेरे दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं.' इस ट्वीट में रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रेखा शर्मा ने कहा, "हमने उन्हें समन किया था लेकिन इनके आने के साथ-साथ AAP बहुत सारे वर्कर टोपी बैनर के साथ आए. इन लोगों ने हमारे ऑफिस के गेट को धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की, बाद में हमने पुलिस को बुलाकर इसकी जानकारी दी.
यह गेट और बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा सकते थे. यहां आकर भी यह लोग ट्वीट कर रहे हैं जिससे लोग इंस्टिगेट होकर यहां पहुंचे और लॉ एंड आर्डर खराब हो. जो इनका मौखिक बयान है और इनका जो रिटर्न स्टेटमेंट है वह मैच नहीं कर रहा है. यह प्रॉपर जवाब नहीं दे रहे. हमने पुलिस को भी कहा है कि इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए यह लॉ एंड आर्डर खराब करने की कोशिश कर रहे थे. मुझे अपनी जीवन पर खतरा लग रहा था. यह 100-150 लोग इकट्ठा करके धक्कामुक्की रहे थे. ये किस प्रकार के नेता हैं. इनको क्यों जरूरत थी झूठ बोलने की."
गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा (BJP) गुजरात में पाटीदार समुदाय से नफरत करती है. पटेल समुदाय के अपमान की यह पहली घटना नहीं है, उन्होंने हर मौके पर ऐसा किया है. उनका पटेल समुदाय को निशाना बनाने का इतिहास रहा है. आज गुजरात में हार के डर से एक युवा नेता के खिलाफ वीडियो बना रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं