विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2023

दिल्ली में आम आदमी पार्टी आज शुरू करेगी 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान

आम आदमी पार्टी एक आम बैठक आयोजित करेगी, इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान समेत कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे

दिल्ली में आम आदमी पार्टी आज शुरू करेगी 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान
आम आदमी पार्टी गुरुवार को 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत करेगी (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कहा कि वह गुरुवार को यहां जंतर-मंतर से 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत करेगी. 'आप' नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी एक आम बैठक आयोजित करेगी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान समेत कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे.

गोपाल राय ने कहा, ‘‘ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर आयोजित इस बैठक के लिए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इकट्ठे होंगे. आम आदमी पार्टी इस बैठक के दौरान 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' नामक अभियान शुरू करेगी.''

यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' लिखे हुए पोस्टर दिखाई दिए थे. दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार कर 49 प्राथमिकी दर्ज की हैं.

गोपाल राय ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री को 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' जैसे नारों के दीवारों पर लिखे जाने से डर लग रहा है. अब देश के लोगों की आवाज को पुलिस द्वारा गिरफ्तारियों और प्राथमिकी दर्ज करने से नहीं दबाया जा सकेगा. ''

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party, Modi Hatao Desh Bachao Campaign, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com