विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य नहीं 

लोकसभा में वेंकटेश बाबू के प्रश्न के जबाव में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा संबोधित कर रहे थे.

अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य नहीं 
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में होने वाले अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता अब खत्म कर दी है. सोमवार को सरकार ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद आधार की अनिवार्यता खत्म की. खास बात यह है कि लोकसभा में वेंकटेश बाबू के प्रश्न के जबाव में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपनी बात रख रहे थे.इस दौरान उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने शुरू में जम्मू कश्मीर, असम और मेघालय राज्यों को छोड़कर पूरे देश में ऐसी प्रवेश परीक्षा के लिए आधार कोर्ड को अनिवार्य बनाया था.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

उन्होंने कहा कि हालांकि उच्चतम न्यायालय के 7 मार्च 2018 के आदेश के बाद आधार अब अनिवार्य नहीं है और राशन कार्ड/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र और बैंक पासबुक आदि जैसे पहचान पत्र भी स्वीकार्य हैं.गौरतलब है कि फरवरी में आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने पश्चिम बंगाल के लिए बहस करते हुए पांच जजों के संविधान पीठ से कहा कि आधार का कोई भी फैसला इस देश के भविष्य को प्रभावित करेगा.

VIDEO: आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.


यह मामला स्वतंत्रता के बाद सबसे महत्वपूर्ण मामला है और एडीएम जबलपुर मामले से अधिक महत्वपूर्ण है, जिसमें शीर्ष अदालत ने तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों को निलंबित करने के फैसले को बरकरार रखा था.(इनपुट भाषा से) 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhar Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com