प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि आधार को पैन से जोड़ने के लिये कोई समय सीमा तय नहीं की गई है. लोकसभा में राम चरित्र निषाद ने सवाल किया कि क्या सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने के लिए कोई समयसीमा तय की है? इसके लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘‘जी, नहीं.’’
उधर, सदन में प्रश्न काल के दौरान बैजयंत पांडा ने जब पैन से आधार जोड़े जाने का हवाला देते हुए कंपनियों के पंजीकरण के लिए भी बायोमैट्रिक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया तो वित्त मंत्री ने इस पर सहमति जताई. जेटली ने कहा कि माननीय सदस्य ने एक अच्छा सुझाव दिया है और इस पर विचार किया जा सकता है.
VIDEO: नौकरी वापस पाने की जंग
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pan Number, Aadhaar Number