विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं मिल रहा और नंबर भी भूल गए? जानिए घर बैठे रिकवरी का आसान तरीका

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या नंबर याद नहीं है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. UIDAI की वेबसाइट, SMS, ईमेल और IVRS के जरिए घर बैठे आसानी से आधार नंबर रिकवर किया जा सकता है.

आधार कार्ड नहीं मिल रहा और नंबर भी भूल गए? जानिए घर बैठे रिकवरी का आसान तरीका
आधार नंबर भूल गए? मोबाइल से मिनटों में ऐसे करें रिकवर
SOCIAL MEDIA

आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सिम कार्ड लेने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने तक इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए या 12 अंकों का नंबर याद न रहे तो परेशानी होना तय है. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है. UIDAI ने ऐसे कई आसान तरीके दिए हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपना आधार नंबर दोबारा हासिल कर सकते हैं. वेबसाइट, SMS, ईमेल और IVRS जैसी सुविधाओं के जरिए ये काम कुछ मिनटों में पूरा हो जाता है.

वेबसाइट से ऐसे रिकवर करें आधार नंबर

  • अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो सबसे आसान तरीका UIDAI की वेबसाइट है.
  • इसके लिए सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और My Aadhaar सेक्शन में जाकर Retrieve Aadhaar Number ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होगा.
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें.
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करते ही आपकी आधार डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी.
  • चाहें तो ई-आधार डाउनलोड भी कर सकते हैं.

SMS से भी मिल सकता है आधार नंबर

जिन लोगों के पास इंटरनेट नहीं है, वो SMS के जरिए भी आधार नंबर पता कर सकते हैं. इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 51969 पर मैसेज भेजना होगा. मैसेज का फॉर्मेट UID <नाम> <पिन कोड> रखना है. उदाहरण के तौर पर अगर नाम राम कुमार है और पिन कोड 110001 है तो मैसेज इस तरह जाएगा UID RAMKUMAR 110001. कुछ ही सेकंड में रिप्लाई में आधार नंबर से जुड़ी जानकारी मिल सकती है.

ईमेल और IVRS का भी है ऑप्शन

यूजर्स ईमेल के जरिए भी आधार डिटेल्स चेक कर सकते हैं. इसके लिए getdetail.aadhaar@gmail.com पर मेल भेजना होगा. मेल में UID के साथ नाम और पिन कोड लिखना जरूरी है. इसके अलावा UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके IVRS सुविधा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसमें वॉइस कमांड फॉलो करके आधार डिटेल्स सुनी जा सकती हैं.

मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें

अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आधार से लिंक नहीं है तो आपको नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा. वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आपकी पहचान की जाएगी और आधार नंबर दोबारा रिकवर हो जाएगा. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल हमेशा अपडेट रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें:-खुशखबरी: HP के बाद Bharat gas ने भी ग्राहकों के लिए शुरू की ये पुरानी सर्विस, अब आसानी से मिलेगा LPG सिलेंडर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com