विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2018

बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में फ्लाइट अटेंडेंट से यह शख्स कर रहा था छेड़छाड़, तभी...

बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में एक परिचारिका से कथित तौर पर छेड़छाड़ के लिए 28 वर्षीय एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है.

बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में फ्लाइट अटेंडेंट से यह शख्स कर रहा था छेड़छाड़, तभी...
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेंगलुरु: बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में एक परिचारिका से कथित तौर पर छेड़छाड़ के लिए 28 वर्षीय एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंबई हवाई अड्डे से विमान के रवाना होने से पहले यात्री ने महिला से छेड़छाड़ की. अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरू के रहने वाले राजू गंगप्पा ने 20 वर्षीय परिचारिका की पीठ उस वक्त दबाई जब वह उसके पास से गुजर रही थी.

परिचारिका ने जब उसे डांटा तो उसने उससे गाली-गलौज की. घटना मंगलवार को हुई. उन्होंने बताया कि उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया जिसके बाद व्यक्ति को उसके सामान के साथ विमान से उतार लिया गया. अधिकारी ने बताया कि उसे सीआईएसएफ के अधिकारियों को सौंप दिया गया और बाद में हवाई अड्डा पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. उन्होंने कहा कि गंगप्पा पर भादंसं की धारा 354 (महिला पर हमला या शील भंग करने के उद्देश्य से उससे जबर्दस्ती करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. उसे बृहस्पतिवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच चल रही है.    इस मुद्दे पर इंडिगो ने सवालों के जवाब नहीं दिए. 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo Flight, Flight Attendant Molested, Molestation Indigo Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com