विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2018

एयर इंडिया के विमान में सीट के नीचे लावारिस पड़े मिले एक किलोग्राम सोने के बिस्किट

अबू धाबी से आए विमान में सीट के नीचे से छिपाकर रखे गए सोने के बिस्किटों की कीमत 47 लाख रुपये से अधिक

एयर इंडिया के विमान में सीट के नीचे लावारिस पड़े मिले एक किलोग्राम सोने के बिस्किट
प्रतीकात्मक फोटो.
  • सीमा शुल्क विभाग को मिली थी गुप्त सूचना
  • विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने प्लेन की तलाशी ली
  • 1.74 किलोग्राम वजन के सोने के 15 बिस्किट मिले
मुंबई: एयर इंडिया के एक विमान में सीट के नीचे से 47 लाख रुपये के सोने के बिस्किट लावारिस हालत में पड़े मिले. एक किलोग्राम से अधिक वजन के इस सोने की कीमत 47 लाख रुपये से अधिक है.

सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बुधवार को सुबह अबू धाबी से विमान के आने के बाद तलाशी ली. उन्होंने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखे हुए 1.74 किलोग्राम वजन के सोने के 15 बिस्किट मिले.’’अधिकारी ने बताया कि जब्त सोने की कीमत 47,69,330 रूपये है.

VIDEO : पोर्ट पर 50 किलो सोना बरामद

उन्होंने बताया कि जिस तरह लावारिस हालत में सोने की जब्ती हुई है ऐसे में लगता है कि बिना सीमा शुल्क चुकाए इसकी तस्करी की जाने वाली थी और यह सीमा शुल्क कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है. इस मामले में आगे जांच की जा रही है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
A Kilogram Gold Biscuit Found
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com