विज्ञापन

UP: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, एक की मौत, गैस हवा में फैलने से सांस लेने में आ रही दिक्कत

UP News: यूपी के प्रयागराज में सोमवार को एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई है. कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. छत गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया है.

UP: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, एक की मौत, गैस हवा में फैलने से सांस लेने में आ रही दिक्कत
  • प्रयागराज के फाफामऊ चांदपुर में स्थित एक जर्जर कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से गंभीर हादसा हुआ है
  • छत गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है
  • हादसे में एक मजदूर की मृत्यु हो गई है और कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि यहां एक कोल्ड स्टोरेज की छत का हिस्सा टूटकर गिर गया. इस हादसे के बाद गैस लीक होने की भी खबर है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. मौके पर पुलिस और एंबुलेंस मौजूद है. कई लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है. छत का हिस्सा गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह दुर्घटना प्रयागराज के गंगानगर के फाफामऊ के चांदपुर में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में हुआ. बताया जा रहा है कोल्ड स्टोरेज की हालत जर्जर थी. छज्जा गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया है. इससे लोगों का सांस लेने में दिक्कत आ रही है. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है. मौके पर फाफामऊ पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच कर बचाव और राहत के काम में जुट गई है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कोल्ड स्टोरेज का छज्जा कैसे गिरा, इसकी असल वजह अब तक सामने नहीं आई है. हालांकि, अमोनिया टैंक फटने से छत गिरने की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि एक मजदूर की भी मौत हो गई है. इसके बाद मजदूरों ने हंगामा कर दिया है. एंबुलेंस पर भी मजदूरों ने हमला किया है. मौके पर मौजूद पुलिस हालात काबू में करने की कोशिश कर रही है.

जिस स्टोरेज की छत गिरी है, वह समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद पहलवान का है. मौके से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com