- पाकिस्तान का चैनल न्यूज की दुनिया को भी ब्लॉक किया गया
- दिसंबर 21 से अब तक 102 यू-ट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए
- भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप
भारत की सुरक्षा पर असर डालने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 8 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगाई गई है. इन पर भारत की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं विदेशी रिश्तों पर असर डालने वाली सामग्री परोसने का आरोप है. इनमें एक पाकिस्तान का यूट्यूब चैनल भी है. इनके 118 करोड़ व्यूज़ हैं. दिसंबर 21 से अब तक 102 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए जा चुके हैं.
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 YouTube चैनलों को ब्लॉक कर दिया है. 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित यू-ट्यूब चैनल आईटी नियम 2021 के तहत ब्लॉक किए गए हैं. इन चैनलों पर भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ब्लॉक किए गए चैनलों में लोकतंत्र टीवी (Loktantra TV), यूएंडवी टीवी (U&V TV), ए.एम रज़वी (AM Razvi) गौरवशाली पवन मिथिलांचल (Gouravshali Pawan Mithilanchal) , सीटॉप5टीएच (SeeTop5TH) , सरकारी अपडेट (Sarkari Update) और सब कुछ देखो (Sab Kuch Dekho) शामिल हैं.पाकिस्तान से संचालित यूट्यूब चैनल न्यूज़ की दुनिया (News ki Dunya) को भी ब्लॉक किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं