विज्ञापन

लाफ्टर शेफ के सेट पर टूटी भारती सिंह की डायमंड रिंग, छटक कर जा गिरा कीमती हीरा, पूरे सेट पर मची उथल-पुथल

लाफ्टर शेफ के सेट पर कुछ ऐसा हो गया जिसकी भारती सिंह को एक रत्ती भी उम्मीद नहीं रही होगी. कौन सोच सकता है कि सेट पर डायमंड रिंग यूं टूट जाएगी.

लाफ्टर शेफ के सेट पर टूटी भारती सिंह की डायमंड रिंग, छटक कर जा गिरा कीमती हीरा, पूरे सेट पर मची उथल-पुथल
भारती सिंह की डायमंड रिंग टूटी
Social Media
नई दिल्ली:

कॉमेडियन भारती सिंह का लाफ्टर शेफ के सेट पर बड़ा नुकसान हो गया. दरअसल शूटिंग के दौरान उनकी अंगूठी से एक डायमंड कहीं गिर गया. यह बात उनके ऑफिशियल YouTube चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में सामने आई है. इस घटना से कास्ट और क्रू सभी परेशान हो गए और इस खोए हुए डायमंड को ढूंढने में भारती की मदद करने लगे. भारती की सभी से अच्छी दोस्ती है ये तो सभी जानते हैं तो इस मामले में कोई उनके लिए कैसे आगे ना आता. भारती के परेशान होते ही सभी उनकी मदद को जुट गए.

हीरे की अंगूठी खोने पर दुखी भारती सिंह 

वीडियो में भारती को शूटिंग के बीच में पता चलता है कि उनका कीमती डायमंड अब अंगूठी में नहीं जड़ा है. अचानक पता चलने से भारती परेशान हो जाती हैं और वह रोते हुए कहती हैं, “सोना या हीरा गुम जाना अच्छा नहीं होता.” उन्होंने यह बात अपने स्टाफ को बताई, जो उसे ढूंढने के लिए तुरंत हरकत में आ गए. भारती लाफ्टर शेफ में प्रोडक्शन स्टाफ से मिलती हैं और उन्हें बताती हैं कि हीरा लाखों का था और शायद तब गिरा होगा जब वे अली गोनी का जन्मदिन मना रहे थे.

भारती की मदद के लिए आए लोगों में उनके हेड स्टाफ मेंबर, जिन्हें प्यार से राजू दादा कहते हैं भी थे, जिन्होंने उस जगह को तब तक ध्यान से स्कैन किया जब तक हीरा मिल नहीं गई. डायमंड मिलने पर, भारती ने राहत की सांस ली और इमोशनल होकर राजू दादा को थैंक्यू कहते हुए कहा, “दादा, सैयारा निकले आप. मेहनत की कमाई कभी जाती नहीं. थैंक यू आप अंधेरे में मेरे साथ देने आए. राहत का ये पल व्लॉग में कैप्चर किया गया, जिसमें शो की टीम के बीच का भाईचारा और सपोर्ट दिखाया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Laughter Chefs, Diamond Ring, YouTube Channel, Bharti Singh Vlog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com