विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

छत्तीसगढ़ के सुकमा से 8 नक्सली गिरफ्तार, सितंबर में किया था ग्रामीणों का अगवा

पुलिस उप महानिरीक्षक (दंतेवाड़ा रेंज) सुंदरराज ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने चिंतनगुफा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले जंगल से उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। वे सभी नीचले कैडर के सदस्य हैं.

Also Read in
छत्तीसगढ़ के सुकमा से 8 नक्सली गिरफ्तार, सितंबर में किया था ग्रामीणों का अगवा
फाइल फोटो
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस साल सितंबर में ग्रामीणों को अगवा करने के मामले में कथित तौर पर शामिल रहने वाले सात व्यक्तियों सहित आठ नक्सलियों को आज गिरफ्तार किया गया. पुलिस उप महानिरीक्षक (दंतेवाड़ा रेंज) सुंदरराज ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने चिंतनगुफा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले जंगल से उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। वे सभी नीचले कैडर के सदस्य हैं.

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि अभियान में विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिसोल्यूट एक्शन) और जिला बल के जवान शामिल थे.

 आरपीएफ जवानों पर धारदार हथियार से हमला, एक जवान की मौत

डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति बुधरा (24), सोधी वेगुर (38), माडवी देवा (25), दिरडो पूजा (23), दिरडो पांडू (19) और माडवी कोसा (36) कथित तौर पर चिंतागुफा के महिला सरपंच सहित कम से कम से कम 10 ग्रामीणों को अगवा करने की घटना में शामिल थे. यह घटना इस साल 15 से 19 सितंबर के बीच हुयी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com