विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2019

73वां स्वतंत्रता दिवस : गूगल ने भारतीय संस्कृति, मूल्यों और विकास को समर्पित किया डूडल

कोपनहेगन में रह रही भारतीय कलाकार शैवालिनी कुमार द्वारा डिज़ाइन किए गए इस डूडल में भारतीय वस्त्र के नमूने, जटिल, लेकिन एकरूपता ली हुई भारतीय संस्कृति से जुड़ी तस्वीरें हैं. इनमें शिक्षा, कला, ताकत और करुणा को प्रदर्शित किया गया है.

Also Read in
73वां स्वतंत्रता दिवस : गूगल ने भारतीय संस्कृति, मूल्यों और विकास को समर्पित किया डूडल
Google Doodle: स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल
नई दिल्ली:

दुनिया के शीर्ष सर्च इंजन गूगल ने गुरुवार को भारत की स्वतंत्रता की 72वीं वर्षगांठ के मौके पर अपना डूडल भारतीय संस्कृति, मूल्यों और प्रगति को समर्पित किया.

कोपनहेगन में रह रही भारतीय कलाकार शैवालिनी कुमार द्वारा डिज़ाइन किए गए इस डूडल में भारतीय वस्त्र के नमूने, जटिल, लेकिन एकरूपता ली हुई भारतीय संस्कृति से जुड़ी तस्वीरें हैं. इनमें शिक्षा, कला, ताकत और करुणा को प्रदर्शित किया गया है.

जनसंख्या विस्फोट को लेकर पीएम मोदी बोले- ये आने वाली पीढ़ी के लिए संकट पैदा करता है, छोटा परिवार रखना भी देशभक्ति है

गूगल के इस डूडल में संसद भवन, ISRO का मंगल मिशन, मेट्रो ट्रेन, ऑटो रिक्शा आदि की तस्वीरें हैं. कुमार ने कहा, "मैं भारतीय मूल्यों, विश्वास और मज़बूती को दिखाना चाहती थी, इसलिए ये आकृतियां बनाईं.

लाल किले की प्राचीर से सेना को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बनाया जाएगा CDS

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाए गए इस डूडल में लोकतंत्र के ज़रिये अपनी आज़ादी, विज्ञान में उन्नति, आधारभूत संरचना में विकास, शिक्षा के लिए प्रयास, करुणा (हाथ), ताकत और हिम्मत (बाघ), पवित्रता (कमल), प्रगति (समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाने का फैसला) दिखाया गया है..."

Video: स्वतंत्रता दिवस के मौके पीएम मोदी का लालकिले से संबोधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, Google Doodle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com