जेईई मेन्स परीक्षा, जेईई मेन्स रिजल्ट, दिल्ली सरकार, दिल्ली के छात्र सफल
दिल्ली सरकार के स्कूलों के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की ‘एडवांस' परीक्षा के लिए अर्हता हासिल की है. एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल डॉ. बीआर आम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एएसओएसई) विद्यालयों के 395 विद्यार्थियों में से 276 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में बैठने की अर्हता हासिल की.
शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों, उनके माता-पिता और 'समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी, जिन्होंने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सफलता की ओर बढ़ाने और मार्गदर्शन करने में अभिन्न भूमिका निभाई है'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बयान में कहा गया कि उन्होंने इस 'उल्लेखनीय उपलब्धि' के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया, जो दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्रों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अवसर प्रदान करने की कल्पना करते हैं.
इसमें कहा गया कि इन एएसओएसई छात्रों की उपलब्धियां वास्तव में सराहनीय हैं, जिनमें चार छात्रों ने प्रभावशाली 99.9 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अतिरिक्त 25 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.
आतिशी ने स्कूल परिसर के भीतर शीर्ष स्तर की कोचिंग और तैयारी सुविधाएं प्रदान करने में एएसओएसई की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जिसने सामान्य पृष्ठभूमि के छात्रों को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने के अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया है.
उन्होंने आगामी जेईई एडवांस परीक्षाओं में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए छात्रों की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया.
आतिशी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हमारे छात्र अपनी उपलब्धियां जारी रखेंगे और अपनी कड़ी मेहनत तथा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन से वे जेईई एडवांस परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं