महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आए हैँ. यही नहीं, कोरोना के कारण 24 घंटों में 568 लोगों की जान गई है, यह महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना से हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. राज्य के प्रमुख शहरों के लिहाज से बात करें तो पुणे में पिछले 24 घंटों में 10,852 केस आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है.
भारत में बनी एक और कोरोना वैक्सीन अगस्त में होगी उपलब्ध : स्वास्थ्य मंत्रालय
राजधानी मुंबई में 24 घंटों में 7,684 केस आए हैं जबकि 62 लोगों को इस दौरान जान गंवानी पड़ी है. नागपुर शहर में 7,555 नए केस आए हैं और 41 लोगों की जान गई है. नासिक में 6,703 नए केस आए हैं जबकि 29 लोगों को कोरोना संक्रमण के जान गंवानी पड़ी है.इन चिंताजनक आंकड़ों के बीच राहत की बात यह है कि 54,985 मरीज आज कोरोना से रिकवर हुए, इसके साथ ही रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या 32,68,449 हो गई है. इस समय 39,15,292 लोग होम क्वारंटाइम में हैं जबकि 28,384 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राज्यों को महंगी पड़ेगी कोविशील्ड, हर डोज के लिए देने होंगे 400 रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं