विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2022

5-प्‍वाइंट न्‍यूज : MCD चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान, 5 प्रमुख बातें

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार, मतगणना सात दिसंबर को होगी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ.
नई दिल्ली:
  1. दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5.30 बजे तक चला. करीब 50 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है. 
  2. दल्‍लुपुरा के पोलिंग बूथ पहुंचे दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अनिल चौधरी वोट नहीं डाल सके. उनका नाम न तो मतदाता सूची में था और न ही हटाई गए नामों की सूची में.
  3. इस बार एमसीडी के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है.
  4. एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव के नतीजे सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
  5. परिसीसन के तहत उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों को मिलाकर एकीकृत एमसीडी बनाए जाने के बाद यह पहला चुनाव है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCD Elections 2022, Polling, MCD Voting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com