विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2022

गुजरात के मोरबी में पुराने पुल के ढहने से जुड़े 5 प्रमुख तथ्य

गुजरात पुल हादसा: माच्छू नदी पर बने पुल का पिछले हफ्ते नवीनीकरण किया गया था और इसे 26 अक्टूबर को फिर से खोल दिया गया था.

गुजरात के मोरबी में पुराने पुल के ढहने से जुड़े 5 प्रमुख तथ्य
माच्छू नदी पर बना पुराना केबल पुल रविवार को गिर गया.
नई दिल्ली:
  1. रिपोर्टों के मुताबिक, ओरेवा नाम के एक निजी ट्रस्ट ने सरकार से टेंडर मिलने के बाद पिछले हफ्ते पुल का नवीनीकरण पूरा किया था. अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत के लिए पुल को सात महीने के लिए बंद रखा गया था.
  2. अधिकारियों ने बताया कि पुल मरम्मत के बाद 26 अक्टूबर को फिर से खोल दिया गया था.
  3. आरोप है कि बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के पुल को फिर से खोल दिया गया.
  4. कल एक वीडियो में कई लोगों को पुल पर कूदते और दौड़ते हुए देखा गया था. उनकी इन हरकतों से केबल ब्रिज हिलता हुआ नजर आया था.
  5. गुजरात के श्रम और रोजगार राज्यमंत्री बृजेश मेरजा ने एनडीटीवी को बताया, "पिछले हफ्ते पुल का नवीनीकरण किया गया था, हम भी हैरान हैं. हम इस मामले को देख रहे हैं."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Cable Bridge Collapses, Gujarat, Morbi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com