विज्ञापन
This Article is From May 07, 2023

उत्तर प्रदेश के जालौन में बस पलटने से 5 की मौत, 17 घायल

पुलिस के मुताबिक आज तड़के लगभग तीन बजे कुछ बारातियों को लेकर एक बस वापस मंडेला जा रही थी, बस माधवगढ़ के गांव गोपालपुरा के पास पहुंची थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरी.

पुलिस के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे.
जालौन:

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधवगढ़ क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को ले जा रही एक बस के किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, बस में 40 लोग सवार थे. पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि शनिवार छह मई को रेडर थाना क्षेत्र के मंडेला गांव से एक बारात रामपुरा इलाके के दुतावली आई थी.

उन्होंने बताया कि आज तड़के लगभग तीन बजे कुछ बारातियों को लेकर एक बस वापस मंडेला जा रही थी, बस माधवगढ़ के गांव गोपालपुरा के पास पहुंची थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. 

राहगीरों की सूचना पर माधवगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को रामपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप (36), रघुनंदन (46), सिरोभान (65), करण सिंह (34) और विकास (32) को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में घायल 17 अन्य लोगों को उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें : हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे राजस्थान के छात्र : सीएम गहलोत ने जताई चिंता

ये भी पढ़ें : 'द केरल स्टोरी' फिल्म के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalaun Accident, Uttar Pradesh, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com