विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की 'मदद के आरोप' में यूपी के 4 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

Kanpur Encounter : कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) वारदात के चार दिन बाद भी फरार है. चालीस थानों की पुलिस विकास की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग़ नहीं है.

Kanpur Encounter : विकास दुबे फरार है और चालीस थानों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
लखनऊ:

कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) वारदात के चार दिन बाद भी फरार है. चालीस थानों की पुलिस विकास की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग़ नहीं है. इस मामले में कई पुलिसवाले भी शुरू से ही संदेह के घेरे में हैं. इन पुलिस वालों पर विकास दुबे के लिए जासूसी करने का आरोप लग रहा है. ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप में अब चौबेपुर थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर, एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. चौबेपुर के थाना इंचार्ज विनय तिवारी को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है.

मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार विकास के साथियों ने भी इस बात की तस्दीक की है कि मुठभेड़ से ठीक पहले विकास के पास पुलिस का फोन आया था, जिसमें उसे रेड की जानकारी दी गई थी. कई पुलिसवालों से इस सिलसिले में पूछताछ हो रही है और उनके कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निलंबित होने वालों में उप निरीक्षकों - कुंवरपाल, तथा कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं. ये सभी चौबेपुर थाने में तैनात थे. तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और अगर जांच के दौरान उनकी भूमिका या साजिश सामने आयी तो उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि तीनों पुलिसकर्मी चौबेपुर के थाना प्रभारी विनय तिवारी के साथ विकास दुबे के घर बुधवार को गए थे.

tpl9ho7g


स्थानीय कारोबारी राहुल तिवारी की शिकायत पर पुलिस वहां दबिश देने गई थी. राहुल को विकास दुबे ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा था. जब तिवारी ने बीचबचाव की कोशिश की तो दुबे ने कथित रूप से उनका मोबाइल छीनकर उनके साथ भी बदसलूकी की थी. उसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई और फिर पुलिस घर से चली गई. मुठभेड़ की वारदात के बाद विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया है.

सूचना देने वाले को मिलेगा अब ढाई लाख का इनाम
कानपुर (Kanpur Encounter Case) में 8 पुलिसकर्मयों की हत्या के आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) की सूचना देने वाले को अब ढाई लाख का इनाम दिया जाएगा.  पहले यह राशि 1 लाख रुपए घोषित की गई थी. इससे पहले, विकास दुबे पर इनाम की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया था. दुबे के अलावा, अन्य 18 नामजद अभियुक्तों पर कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

(इनपुट: भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Dubey, Kanpur, Uttar Pradesh Police, UP Police, Kanpur Cops' Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com