विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2021

दिल्ली में महिला ने 73 साल के मकानमालिक पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज : पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परविंदर सिंह ने कहा कि मंगलवार को हमें एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें कहा गया था कि मकान मालिक ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया है. इसके बाद पुलिस महिला और उसकी नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची और मेडिकल करवाया.

दिल्ली में महिला ने 73 साल के मकानमालिक पर लगाया रेप का आरोप,  केस दर्ज : पुलिस
दिल्ली की महिला ने मकानमालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

दिल्ली में एक 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि 73 साल के मकान मालिक ने उनके साथ रेप किया और मकानमालिक के बेटे ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई क्योंकि मामले की जांच जारी है. महिला तीन महीने पहले ही किराये के इस मकान में शिफ्ट हुई थी.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परविंदर सिंह ने कहा कि मंगलवार को हमें एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें कहा गया था कि मकान मालिक ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया है. इसके बाद पुलिस महिला और उसकी नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची और मेडिकल करवाया.

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम जब वह अपने घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी तो मकान मालिक वहां आया और उसके साथ बलात्कार किया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जब उसकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी तो मकान मालिक का बेटा वहां आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने कहा कि हम शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं और मामले में आगे की जांच जारी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Rape By Landlord, Delhi Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com