- विधानसभा की 40 सीटों पर हुए हैं चुनाव
- चुनावी मैदान में उतरे 174 उम्मीदवारों में से केवल 16 महिलाएं थी
- जेडपीएम ने 27 सीट जीतकर सत्ता हासिल की है
मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा सोमवार को जारी नतीजों के अनुसार राज्य में केवल तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. विधानसभा की 40 सीट के लिए चुनावी मैदान में उतरे 174 उम्मीदवारों में से केवल 16 महिलाएं थीं. इनमें से दो महिलाओं ने दो-दो सीट पर चुनाव लड़ा जिससे महिलाओं की दावेदारी 18 सीट पर हो गई.
ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की बेरिल वन्नेइहसांगी तथा लालरिनपुई और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की प्रोवा चकमा ने चुनाव में जीत हासिल की. आइजोल दक्षिण-3 सीट पर वन्नेइहसांगी ने 1,414 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. उन्हें 9,370 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के एफ लालनुनमाविया को 7,956 वोट मिले.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लालरिनपुई ने लुंगलेई पूर्व में कांग्रेस उम्मीदवार जोसेफ लालहिमपुइया को 1,646 मतों के अंतर से हराया. एमएनएफ उम्मीदवार को जहां 5,641 वोट प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 3,995 वोट मिले.
चकमा को 7,167 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने पश्चिम तुइपुई सीट पर 711 मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि कांग्रेस के निहार कांति चकमा ने 6,456 वोट हासिल किए.
मिजोरम विधानसभा के निवर्तमान सदस्यों में से एक भी महिला नहीं है. मुख्य विपक्षी दल रहे जेडपीएम ने 27 सीट जीतकर एमएनएफ को सत्ता से बाहर कर दिया. एमएनएफ ने 10 सीट पर जीत दर्ज की. भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट जीतीं जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई.
ये भी पढ़ें- Cyclone Michaung : चेन्नई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 3 लोगों की मौत; IMD ने जारी की चेतावनी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं