विज्ञापन

CEC विरोध प्रदर्शन पर 7 दिन में 27 FIR, सबसे ज्यादा लगीं BNS की ये 4 धाराएं

दिल्ली में कई दिनों से CEC के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं. ऐसे में पिछले 7 दिनों में कुल 27 FIR दर्ज की गई हैं.

CEC विरोध प्रदर्शन पर 7 दिन में 27 FIR, सबसे ज्यादा लगीं BNS की ये 4 धाराएं
  • दिल्ली में CEC के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान कुल 27 FIR दर्ज की गई हैं.
  • BNS की धारा 3(5) 22 FIR में लगाई गई है, जो समान मंशा से अपराध करने और साझा जिम्मेदारी से संबंधित है.
  • BNS की धारा 223(a) सरकारी आदेश न मानने पर 18 मामलों में लागू की गई है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में बीते कई दिनों से चल रहे CEC के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पिछले 7 दिनों में कुल 27 FIR दर्ज की गई हैं. इन मामलों में BNS की कुछ धाराओं का सबसे अधिक इस्तेमाल किया गया है. इनमें BNS की धारा 3(5) सबसे प्रमुख रही, जिसे 22 एफआईआर में लगाया गया है. यह धारा समान मंशा के तहत मिलकर अपराध करने और उससे जुड़ी साझा जिम्मेदारी से संबंधित है. इसके अलावा BNS की धारा 223(a) 18 मामलों में लगाई गई, जो किसी सरकारी अधिकारी के आदेश का पालन न करने से जुड़ी है.

FIR के आंकड़ों के अनुसार BNS की धारा 221 और धारा 132 को 17-17 मामलों में लागू किया गया है. धारा 221 सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने से संबंधित है, जबकि धारा 132 सरकारी कर्मचारी पर हमला करने या उसके खिलाफ आपराधिक बल के प्रयोग से जुड़ी है. वहीं, 9 मामलों में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित PDPP/DPDP एक्ट की धारा 3 भी लगाई गई है.

इसके अलावा कई FIR में अन्य गंभीर धाराएं भी शामिल की गई हैं. BNS की धारा 121 और 121(1) सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने के लिए चोट या गंभीर चोट पहुंचाने से संबंधित हैं. धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने, धारा 126(2) किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकने तथा धारा 127(2) किसी को अवैध रूप से बंधक बनाने या उसकी आवाजाही पर गैरकानूनी रोक लगाने से जुड़ी है. वहीं, BNS की धाराएं 74 और 75 महिलाओं के खिलाफ हमले, आपराधिक बल के प्रयोग और यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं. धारा 118(1) खतरनाक साधनों या तरीकों का इस्तेमाल कर चोट पहुंचाने के मामलों में लागू होती है. इन धाराओं के आधार पर पुलिस विभिन्न मामलों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : 'आप सब कुछ नहीं रोक सकते', प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Protest, Congress News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com