विज्ञापन

दिल्ली में स्कूल बंद, कॉलेज के एग्जाम पोस्टपोन; CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ा ऐलान

10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले CJP प्रदर्शन को लेकर कई स्कूलों ने बड़ा फैसला लिया है. स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलेंगीं और बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा.

दिल्ली में स्कूल बंद, कॉलेज के एग्जाम पोस्टपोन; CJP प्रोटेस्ट से पहले बड़ा ऐलान
दिल्ली में कल बंद रहेंगे ज्यादातर स्कूल

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर शहरभर में पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 50 से अधिक मेट्रो स्टेशनों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है. परिवहन सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए राजधानी के कई स्कूलों ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं. स्कूलों ने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित करने का निर्णय लिया है.

कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन

सरदार पटेल विद्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और नई दिल्ली क्षेत्र में की जाने वाली बैरिकेडिंग को देखते हुए शनिवार को कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी. स्कूल ने शुक्रवार को छात्रों के लिए ‘स्टे-बैक' सुविधा भी बंद कर दी थी. इसके अलावा शनिवार को आयोजित होने वाला ‘एक्टिविटी वीक' का उद्घाटन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इसकी नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी.

पैरेंट-टीचर मीटिंग का समय बदल दिया गया

वहीं, रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल ने अभिभावकों को सूचित किया है कि छात्रों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा के लिए निर्धारित पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) का समय बदल दिया गया है. स्कूल प्रशासन ने कहा है कि नई तिथि और समय की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी.

इसके अलावा भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय ने भी छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं. स्कूल ने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को होने वाली स्पोर्ट्स डे की प्रैक्टिस और कक्षा 9 से 12 के छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. स्कूल प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

23 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

बता दें कि इस प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में 23 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि हम शनिवार को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें : 'आप सब कुछ नहीं रोक सकते', प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Delhi School Advisory, Jantar Mantar Protest, Delhi School Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com