विज्ञापन

बिहार से दिल्ली आने वाली 4 ट्रेन 10 अक्टूबर को कैंसिल, लिस्ट में प्रीमियम ट्रेन शामिल

Delhi Train Cancel: 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में होने वाले CJP विरोध प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए दिल्ली स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने वाले ट्रेन को रद्द किया गया है. इसमें बिहार की 4 प्रीमियम ट्रेन शामिल हैं.

बिहार से दिल्ली आने वाली 4 ट्रेन 10 अक्टूबर को कैंसिल, लिस्ट में प्रीमियम ट्रेन शामिल
बिहार की 4 प्रीमियम ट्रेन कैंसिल
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • बिहार से दिल्ली आने वाली 4 प्रीमियम ट्रेन को रद्द किया गया है.
  • 10 अक्टूबर को दिल्ली आने वाली कई ट्रेन रद्द की गई हैं.
  • पटना से आने वाली राजधानी, संपूर्ण क्रांति ट्रेन रद्द होगी.

राजधानी दिल्ली में CJP ने 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. ऐसे में राजधानी दिल्ली में काफी भीड़ जमा होने वाली है. भीड़ की वजह से दिल्ली के सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहने की आशंका को देखते हुए कड़े फैसले लिये जा रहे हैं. जहां दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने 57 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद रखने का ऐलान किया  है. जबकि भारतीय रेल ने भी ट्रेन रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को कुल 61 ट्रेन को रद्द कर दिए हैं. जिसमें मेल-एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और अमृत भारत जैसे ट्रेन शामिल हैं.

10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में होने वाले CJP विरोध प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए दिल्ली स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने वाले ट्रेन को रद्द किया गया है. इसमें बिहार की 4 प्रीमियम ट्रेन शामिल हैं.

बिहार से दिल्ली आने वाली 4 प्रीमियम ट्रेन रद्द

  • ट्रेन नंबर 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 20801 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर से नई दिल्ली (पटना होकर)

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपकी ट्रेन 10 अक्टूबर को है तो आपको रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले IRCTC Help Desk या रेलवे के आधिकारिक माध्यमों पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए.

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या भी खूब होने वाली है. बीते गुरुवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की वजह से करीब 5000 यात्रियों के ट्रेन छूटने का मामला सामने आया था. वहीं अब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 57 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. जबकि दिल्ली आने वाली ट्रेन को पहले ही कैंसिल कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली मेट्रो: जनपथ-राजीव चौक से रिठाला-रोहिणी तक ये 57 मेट्रो स्टेशन कल बंद हो सकते हैं, देखें DMRC की लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Train Cancelled, Bihar Train Cancelled, Delhi Train Cancelled List, CJP Protest, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com