विज्ञापन

रांची में बरसेंगे रन या बादल? भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

झारखंड का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है. राजधानी समेत राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है.

रांची में बरसेंगे रन या बादल? भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स

झारखंड के फैंस को जिस पल का बेसब्री के साथ इंतजार है. वह पल आने में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं. जी हां, भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (नौ अक्टूबर 2026) झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. मगर मुकाबले के दौरान फैंस को मायूसी भी हाथ लग सकती है. क्योंकि झारखंड का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है. राजधानी समेत राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. 

इन जिलों में है तेज बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक सभी जिलों में आर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जिन जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. उसमें राजधानी रांची के अलावा देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार का नाम प्रमुख है. यही नहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां में भी बौछारें पड़ने की संभावना है. 

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

यही नहीं मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने की भी भविष्यवाणी की है. विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने का सलाह दिया गया है. 

टी20 सीरीज के लिए इस प्रकार हैं दोनों टीमें 

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव. 

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, अमीर जांगू और क्वेंटिन सैम्पसन. 

यह भी पढ़ें- स्मिथ का धमाका, स्टीव वॉ को पछाड़ रच दिया इतिहास, अब निशाने पर पोंटिंग-बॉर्डर, टॉप 5 में जानें कौन-कौन?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com