विज्ञापन

दिल्ली समेत 14 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, पहुंच रहा मॉनसून, 45 डिग्री वाली गर्मी में लू से जलेगा ये राज्य

Today Weather: दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत देश के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी का सितम जारी है. वहीं उत्तराखंड में आज बारिश के साथ ही कछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.

दिल्ली समेत 14 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, पहुंच रहा मॉनसून, 45 डिग्री वाली गर्मी में लू से जलेगा ये राज्य
देशभर में कैसा है मौसम का हाल.
  • 22 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान सहित 14 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी है
  • 22 से 27 जून तक छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश और 60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है
  • यूपी में अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट जारी है, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री पहुंच सकता है

Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत के लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 22 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत देश के 14 राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी क्या है. 22 से 27 जून तक छत्तीसगढ़, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश, वहीं 26 जून तक मध्य प्रदेश में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ हिस्सों में 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, तूफान आ सकता है और बिजली भी कड़क सकती है. वही बंगाल, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट और उससे सटे पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. 

मुंबई में हो रही झमाझम बारिश

मुंबई में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. कुछ हिस्सों में सुबह 6.30 बजे से जमकर का दौर जारी है. दक्षिण मुंबई से शुरू हुई बारिश उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ चुकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

IMD के मुताबिक, 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं. इस दौरान 25 जून तक पूर्वोत्तर भारत में और 22 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी से भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी यूपी में अगले 4-5 दिनों तक गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़,  2 दिनों तक तेलंगाना और आज मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में लू की स्थिति रहने की संभावना है.

आज का दिल्ली का मौसम

दिल्ली वालों को आज भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाये रहने के साथ ही दोपहर और शाम को हल्की बारिश के साथ ही 60 कमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, तूफान का अलर्ट जारी किया है. आज न्यूनतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. हालांकि लू से राहत फिलहाल नहीं मिलेगी. अगले तीन दिनों तक लू की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. 24 मई तक रात में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी वालों को अगले 5 दिनों तक लू से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने  22 से 27 मई तक पश्चिमी हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है. वांदा और कानपुर में भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. गुरुवार को बांदा का पारा 48 डिग्री पहुंच गया था. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

बिहार का मौसम

बिहार में 22 जून से अगले तीन दिनों तक बारिश और आंधी का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. इस दौरान 50 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 24 मई तक कई जगहों पर लू चलने की भी संभावना है. पटना में आज आंधी आ सकती है. वहीं मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में बारिश हो सकती है.

राजस्थान का मौसम

22-27 मई तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ ही लू का अलर्ट जारी है. इस दौरान जयपुर, कोटा में हीटवेव चल सकती है. वहीं  जोधपुर में धूलभरी आंधी चल सकती है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं, धीरे-धीरे बढ़ रहा मॉनसून

लेखक के बारे में
img
अनुज रायते
संवाददाता
अनुज रायते मुंबई के एक सीनियर करस्पॉन्डेंट (वरिष्ठ संवाददाता) हैं, जो राजनीति, नागरिक मामलों, खेल और अपराध पर ग्राउंड रिपोर्टिंग (धरातलीय पत्रकारिता)... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Mausam, Weather In Delhi Ncr Today, Weather Update, Delhi Aaj Ka Mausam, Rain Alet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com