विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

1984 का सिख विरोधी दंगाः सज्जन कुमार ने उम्रकैद की सजा को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

पूर्व कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक केस में उम्रकैद की सजा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

1984 का सिख विरोधी दंगाः  सज्जन कुमार ने उम्रकैद की सजा को दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

पूर्व कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करके 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में आजीवन कारावास की सजा के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी. दंगों के पीड़ितों के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एच एस फूलका ने कहा कि शीर्ष अदालत  ने उन्हें बताया है कि कुमार ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है. उन्होंने कहा कि पीड़ित कुमार के पक्ष में एकतरफा सुनवाई रोकने के लिए ‘कैविएट' पहले दायर कर चुके हैं. उच्च न्यायालय ने कुमार को राजनगर क्षेत्र में 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में इस साल 17 दिसंबर को दोषी ठहराते हुए आजीव कारावास की सजा सुनाई गई थी. यह मामला एक-दो नवंबर 1984 को दक्षिण पश्चिम दिल्ली की पालम कॉलोनी के राजनगर पार्ट एक क्षेत्र में पांच सिखों की हत्या और राजनगर पार्ट दो में गुरुद्वारे को जलाने से जुड़ा है. उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सजा के सिलसिले में आत्मसमर्पण के लिए कुमार को 30 जनवरी तक का समय देने से इंकार कर दिया था.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikh Riots, Anti Sikh Riots, Sajjan Kumar 1984 Riots Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com