विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2024

प्रेम प्रसंग के चलते 19 साल की लड़की की हत्या, लड़का लापता, तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वह पनवेल के 22 वर्षीय लड़के स्वस्तिक पाटिल से प्यार करती थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रथम दृष्या में सामने आया है कि लड़की की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है.

प्रेम प्रसंग के चलते 19 साल की लड़की की हत्या, लड़का लापता, तलाश में जुटी मुंबई पुलिस
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नवी मुंबई में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक 19 वर्षीय लड़की का शव सीवुड के पीछे एक झील में मिलने से आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे झील में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने लड़की के शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. यह शव नेरुल की जूनियर कॉलज की छात्रा भाविका मोरे का है. 

लड़का भी है लापता

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वह पनवेल के 22 वर्षीय लड़के स्वस्तिक पाटिल से प्यार करती थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रथम दृष्या में सामने आया है कि लड़की की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत के सही कारण के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा. जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उन्हें पता चला कि शाम को 4 बजे के आसपास बाइक पर युवक और युवती झील की ओर जाते हुए नजर आए थे. हालांकि, लड़के को वापस लौटते हुए नहीं देखा गया. इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या के बाद लड़का भी झील में कूद गया होगा. 

रिलेशनशिप में थे युवक और युवती

झील, समुद्र की खाड़ी से जुड़ी हुई है और इसलिए माना जा रहा है कि शव समुद्र में बह कर बहुत दूर चला गया होगा. स्थानीय मछुआरों की मदद से नवी मुंबई पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे और पुलिस को लग रहा है कि दोनों के बीच किसी वजह से लड़ाई हुई होगी. वहीं लड़की की मौत हो गई है और लड़के का पता नहीं चल पा रहा है इसलिए सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. 

कुछ समय पहले ऐसा ही एक और मामला आया था सामने

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रायगढ़ के उरण की 20 वर्षीय यशश्री शिंदे की हत्या का मामला सामने आया था, जिसने मुंबई के लोगों को झकझोर कर रख दिया था और इसके बाद अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Girl Murdered, 19 Year Old Girl Killed, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com