Vaibhav Sooryavanshi vs Jai Moondra: आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। लोर्कन टकर 14-सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं. दोनों देश 26 और 28 जून को दो मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे. आयरलैंड की टीम में भारतीय मूल के जय मूंदड़ा को भी जगह मिली है जो लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज हैं. अगर जय मूंदड़ा पहले टी20 मैच में खेलते हैं, तो वे सिमी सिंह के बाद आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एशियाई मूल के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.
After what he describes as a "speechless" moment, Jai Moondra is ready for the challenge ahead against India later this week.
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 23, 2026
👀 Learn all about Jai here: https://t.co/zPo4SN1jyw#BackingJai #BackingGreen #FailteSolar pic.twitter.com/ms1FZm1vcq
कौन है जय मूंदड़ा
जय मूंदड़ा भारतीय मूल के हैं और राजस्थान से उनका ताल्लुक है. जयपुर से 100 किलोमीटर दूर टोंक नाम के छोटे से शहर में जन्मे मूंदड़ा को कम उम्र से ही क्रिकेट में दिलचस्पी हो गई थी और उन्होंने एक अकादमी जॉइन कर ली थी. हालांकि उन्होंने शुरुआत एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर की थी, लेकिन किशोरावस्था में उनकी भूमिका बदल गई. 16 साल की उम्र तक उन्हें मुख्य रूप से टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर पहचाना जाने लगा.
राजस्थान के कॉर्पोरेट क्रिकेट से आयरलैंड क्रिकेट तक का सफर
2019 में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, मूंदड़ा के सामने एक बड़ा फैसला लेने की चुनौती थी. फुल-टाइम कॉर्पोरेट करियर अपनाने और शायद क्रिकेट छोड़ने के बजाय, उन्होंने इस खेल को एक और मौका देने का फैसला किया. 2021 में, 24 साल की उम्र में, वह इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री करने के लिए आयरलैंड चले गए और साथ ही एक क्रिकेटर के तौर पर भी खुद को बेहतर बनाते रहे. यह कदम बहुत अहम साबित हुआ, डबलिन में रहते हुए, वह लेइनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़े और आयरलैंड के घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. 2023 में उन्हें एक बड़ी कामयाबी मिली, जब वह लेइनस्टर टीम का हिस्सा थे जिसने आयरिश सीनियर कप जीता; यह देश के सबसे प्रतिष्ठित क्लब टूर्नामेंट्स में से एक है.
उन्होंने क्रिकेट आयरलैंड को बताया कि "उनकी पढ़ाई प्राथमिकता बन गई थी और क्रिकेट पीछे छूट गया था, उन्हें लगा कि 'क्रिकेट का सफर खत्म हो गया है', लेकिन वे शौकिया तौर पर खेलते रहे, कॉलेज के दिनों में उन्होंने टेनिस बॉल से फिर से मीडियम पेस बॉलिंग शुरू की और बाद में अपनी कॉलेज टीम के लिए लेदर बॉल क्रिकेट में वापसी की. जैसे-जैसे उनकी बॉलिंग में तेज़ी आई, तेज़ गेंदबाज़ी के लिए उनका उत्साह भी लौट आया.
अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को देंगे चुनौती
अब पहले टी-20 मैच में जय मूंदड़ा आयरलैंड की प्लेइंग 11 का हिस्सा होते हैं तो भारत के वैभव सूर्यवंशी का सामना राजस्थान के जय मूंदड़ा के साथ होगा. बता दें कि आईपीएल में वैभव राजस्थान की ओर से खेलते हैं. ऐसे में जय मूंदड़ा के सामने वैभव होंगे तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प बन जाएगा.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में आयरलैंड की टीम
आयरलैंड की टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन
ये भी पढ़ें- 19 चौके और 6 छक्के...वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद का एक और तूफानी शतक, 119 गेंद पर 168 रन ठोक मचाई खलबली
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में भारतीय ड्रेसिंग रूम में कपड़े चेंज नहीं कर पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या है वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं