लालू परिवार को एक बार फिर 10 सर्कुलर आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है. बताया जा रहा है कि हाल ही 16 जून को राबड़ी देवी ने सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर आवास खाली करने के लिए 1 महीने की मोहलत मांगी थी. लेकिन सरकार की ओर से अब राबड़ी देवी को 7 दिन का अल्टीमेटम का नोटिस भेजा गया है. भवन निर्माण विभाग द्वारा एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नोटिस भेजकर 7 दिन के अंदर बंगला खाली करने को कहा गया है.
हालांकि राबड़ी देवी ने सीएम को पत्र लिखने के साथ ही अपना आवास खाली करना शुरू कर दिया था. बताया गया था कि 10 नंबर बंगले से गाड़ियों में सामान लादकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास '1 पोलो रोड' पर शिफ्ट किया जा रहा है.
15 दिन फिर 7 दिन का अल्टीमेटम
पहले सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिस पर राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था. उस वक्त 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, जो 15 जून को आखिरी तारीख थी. वहीं इसके बाद ही 16 जून को राबड़ी देवी ने सरकार को पत्र लिखकर लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य का हवाला देकर 1 महीने की मोहलत मांगी थी. वहीं 18 जून से उन्होंने अपने सामान को तेजस्वी के सरकारी आवास पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया था. लेकिन इसके बाद 7 दिन का नोटिस जारी करने के बाद माना जा रहा है, इस पर फिर से सियासत शुरू हो सकती है.
Patna, Bihar: Following the government's directive to vacate the Rabri residence, some personal belongings were transported from the premises to Tejashwi Yadav's official residence at 1 Polo Road pic.twitter.com/AbwIIYXhy5
— IANS (@ians_india) June 18, 2026
39 हार्डिंग रोड में राबड़ी देवी को है आवंटित बंगला
बता दें लालू परिवार पिछले 21 सालों से 10 सर्कुलर रोड बंगले में रह रहे हैं. लेकिन अब भवन निर्माण विभाग ने इस बंगले को राज्य के नए मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है. बंगले को खाली कराने के लिए भवन निर्माण विभाग ने कहा था कि यह सरकारी नियमों के तहत खाली कराया जा रहा है. वहीं बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता होने के नाते दूसरा बंगला 39 हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है.
यह भी पढ़ेंः सम्राट चौधरी ने कैबिनेट बैठक में लिए 45 बड़े फैसले, पटना-मुंगेर से लेकर नवादा, सीवान, मधुबनी को सौगात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं