दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने चरणप्रीत सिंह (Chanpreet Singh) को गिरफ्तार किया है, जिसे गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Polls) के लिए आम आदमी पार्टी के कोष का कथित तौर पर ‘‘प्रबंधन'' किया था. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि सिंह को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन यहां की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया.
सूत्रों के मुताबिक, चरणप्रीत सिंह ने जून 2022 से लेकर मार्च 2022 तक आम आदमी पार्टी के गोवा चुनाव अभियान में हिस्सा लिया था और उसे फरवरी 2022 में आम आदमी पार्टी ने भुगतान किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों के मुताबिक, चरणप्रीत सिंह को दिल्ली सरकार में पीआर का काम करने के लिए WIZSPK कम्युनिकेशन से 55 हजार रुपए मिले थे. यह कंपनी दिल्ली सरकार के सूचना और प्रसारण विभाग से जुड़ी हुई है. साथ ही वह विजय नायर के साथ ही कई आप नेताओं से भी जुड़ा हुआ था.
सूत्रों ने बताया कि अदालत ने सिंह को 18 अप्रैल तक ईडी हिरासत में भेज दिया है.
ईडी द्वारा इस मामले में यह 17वीं गिरफ्तारी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.
चरणप्रीत सिंह को पहले इसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी गिरफ्तार किया था. धन शोधन का मामला सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित है.
ईडी ने अदालत को सूचित किया है कि चरणप्रीत सिंह ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आप के प्रचार के लिए नकद भुगतान का ‘‘प्रबंधन'' किया था और उनका पार्टी के साथ ‘‘जुड़ाव'' है.
ये भी पढ़ें :
* BRS नेता के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
* आम आदमी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात
* दवाब में नहीं हूं, झूठ और मक्कारी के साथ नहीं रह सकता : राजकुमार आनंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं