पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के चार राज्यसभा सांसदों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. इन सांसदों में डॉ. संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा, विक्रम साहनी और अशोक मित्तल शामिल रहे.
हालांकि, पंजाब से आम आदमी पार्टी के दो अन्य राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और बलबीर सिंह अभी भी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं. वहीं राघव चड्ढा विदेश में हैं. आम आदमी पार्टी के मुताबिक पंजाब से आए राज्यसभा के इन सांसदों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं.
‘आप' के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक के साथ राज्यसभा के इन सांसदों ने सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. सांसदों का कहना है कि संकट की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं. सांसदों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से जनता में जबरदस्त गुस्सा है. जनता जेल का जवाब दिल्ली और पंजाब में वोट से देगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब से ‘आप' के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान ली गई तस्वीर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया. संजीव अरोड़ा ने कहा कि सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. उनकी साहस और दृढ़ता, संघर्ष के प्रतीक के रूप में दमक रहा है. सभी सांसदों ने सुनीता केजरीवाल को कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. अरविंद केजरीवाल जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं. भाजपा को उन्हें जेल भेजना भारी पड़ेगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं