नई दिल्ली:
कंबोडिया में नौकरी के नाम पर साइबर अपराध में फंसे 14 भारतीयों को नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास से मिली सूचना के आधार पर उस देश की कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने मुक्त कराया है.
दूतावास ने शनिवार को कहा कि उसने 650 से अधिक भारतीय नागरिकों को मुक्त कराने और वापस भेजने में मदद की है, जो नौकरी के नाम पर झांसों में फंसे थे.
दूतावास ने कहा, 'हाल में, दूतावास ने कंबोडियाई पुलिस को विशिष्ट सुराग प्रदान किए, जिससे 14 अतिरिक्त भारतीय पीड़ितों को छुड़ाया जा सका.'
भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, 'इन व्यक्तियों की देखभाल वर्तमान में कंबोडिया के सामाजिक मामलों और युवा पुनर्वास मंत्रालय के समन्वय में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन द्वारा की जा रही है.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cyber Fraud, Cyber Fraud Case, Cyber Fraud Exposed, Combodia