कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरिद्वार (Haridwar) से लौटने वाले दिल्ली वाले राष्ट्रीय राजधानी में और संक्रमण ना फैलाएं इसके लिए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है. दिल्ली सरकार (Delhi Government) के आदेश में कहा गया है कि जो भी दिल्ली निवासी 4 अप्रैल से लेकर अभी तक हरिद्वार कुंभ (Haridwar Kumbh ) गए हैं वो अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर, आईडी प्रूफ, दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि यह आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर www.delhi.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें.
कुंभ से लौटे संत जहां भी जाएंगे कोरोना का प्रसाद बाटेंगे: किशोरी पेडनेकर, मेयर मुंबई
इसके अलावा 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जो भी दिल्ली निवासी कुंभ हरिद्वार जा रहे हैं वो भी दिल्ली से जाने से पहले अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, दिल्ली का पता, फोन नंबर, आईडी प्रूफ, दिल्ली से जाने की तारीख और वापस दिल्ली में आने की तारीख आदि दिल्ली छोड़ने से पहले www.delhi.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें. इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि जो भी दिल्ली निवासी कुंभ हरिद्वार गए हैं या फिर जा रहे हैं उनको दिल्ली वापस लौटने पर अनिवार्य रूप से 14 दिन होम क्वारंटाइन होना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सरकार ने आदेश दिया कि अगर यह पाया गया कि कोई दिल्ली निवासी जो हरिद्वार कुंभ से लौटा है और उसने अपनी जानकारी सरकार की वेबसाइट पर नहीं दी है तो उसको डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट की तरफ से इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन सेंटर में 14 दिन के लिए भेज दिया जाएगा. दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी कि वह रोजाना ऐसे दिल्ली निवासियों की ट्रेसिंग और सर्विलांस करें. डिस्टिक मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करना होगा कि कुंभ हरिद्वार से लौटने वाले सभी दिल्ली निवासी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन या इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहें.
जबलपुर नरसिंह मंदिर के प्रमुख का कोरोना से निधन, कुंभ मेले में हुए थे पॉजिटिव
वहीं, शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में लगभग 24000 कोरोना के केस आए. यह अब तक के सबसे ज़्यादा केस हैं. इससे पहले 19,500 थे अब 24 हजार हो गए. पॉजिटिविटी रेट 24 फ़ीसदी से ज्यादा हो गया है. स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक है. दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है, Remdesivir की कमी है. मामले बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं इस वजह से इन सारी चीजों की कमी हो रही है, जबकि कुछ दिन पहले तक हमें लग रहा था कि स्थिति ठीक है.
केजरीवाल ने कहा कि किसी भी हेल्थ इंफस्ट्रक्चर की सीमाएं हैं. बेड बहुत तेजी के साथ भर रहे हैं. 'आप' की सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बेड की संख्या और ज्यादा बढ़ाई जाए. पिछले कुछ दिनों में कई बार बेड की संख्या बढ़ाई गई और बेड की कमी नहीं होने दी गई. आने वाले कुछ दिनों में बेड और बढ़ाने के लिए और कदम उठा रहे हैं.
Video : कुंभ को प्रतीकात्मक ही रखा जाए : पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं