जबलपुर नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज का कोरोना से निधन हो गया है. वे कुंभ में हरिद्वार गए थे और वहीं से कोरोना संक्रमित हुए थे. आज (17 अप्रैल) उनका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा. बता दें कि, उत्तराखंड के हरिद्वार में हो रहे महाकुंभ मेले में हिस्सा लेने गए 30 साधु कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इनमें ऑल इंडिया अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है.
हरिद्वार के कुंभ मेले में 30 साधु कोरोना पॉजिटिव, एक अखाड़े ने किया हटने का फैसला
वहीं, मध्य प्रदेश के महा निर्वाणी अखाड़ा से जुडे स्वामी कपिल देव की देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वायरस के इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्हें ऋषिकेश से देहरादून रेफर किया गया था. निरंजनी अखाड़ा ने कुंभ से शनिवार को हटने के फैसला किया है. महाकुंभ अभी दो सप्ताह और चलने वाला है. हरिद्वार के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसके झा ने बताया, “अभी तक 30 साधु कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. ये मामले किसी एक विशेष अखाड़ा से सामने नहीं आ रहे हैं. निरंजनी, जूना और अन्य सभी अखाड़ों से ये मामले सामने आ रहे हैं.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कुंभ मेला जारी रहेगा, तय तारीख से पहले खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं हुई: अधिकारी
एक तरफ जब पूरे देश में कोरोना की नई लहर कहर बरपा रही है, तभी हरिद्वार में महाकुंभ के आयोजन से राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं, क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विपक्षी नेताओं चेतावनी देते रहे हैं कि कुंभ एक 'सुपर स्प्रेडर' बन सकता है. गंगा किनारे हजारों की संख्या में बिना मास्क के कंधे से कंधे मिलाए दिख रहे श्रद्धालु यह चिंता बढ़ा रहे हैं कि इससे वहां और जब ये घरों को लौटेंगे तो पूर देश में कोरोना वायरस फैल सकता है. हालांकि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेले के आयोजन पर सफाई दी है कि कोरोना के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों, फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं