जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई. वहीं दो अन्य घायल हो गए. वहां कि पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पुलवामा में ग्रेनेड से इस वारदात को अंजाम दिया है. बता दें कि इससे पहले जून में जम्मू-कश्मीर में प्रवासी कामगारों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था. आतंकवादियों ने शोपियां जिले में प्रवासी कामगारों पर हमला किया था. अगलर जैनपोरा में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में चार मजदूर घायल हो गए थे.
वहीं बडगाम में आतंकी हमले में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था. हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं घटित हुई हैं. श्रीनगर शहर के लालबाजार इलाके में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आतंकियों ने लाल बाजार इलाके में जीडी गोयनका स्कूल के नजदीक पुलिस नाका पार्टी पर फायरिंग की थी. हमले में एएसआई मुश्ताक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक हेड कांस्टेबल और एक सिपाही अबु बकर घायल हो गया था.
ये भी पढ़ें-
- "नरेंद्र मोदी, अमित शाह को लगता है, हम चुप हो जाएंगे, अगर..." : बोले राहुल गांधी
- जब पार्लियामेंट चल रही है, मुझे ED का समन आया, हम डरेंगे नहीं, फाइट करेंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे
- जिहादी गतिविधियों का केंद्र बन गया है असम : सीएम हिमांता बिस्व सरमा
ये भी देखें-संसद में हमें बोलने नहीं दिया जा रहा, NDTV से बोले अधीर रंजन चौधरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं