संसद में आज भी हंगामा हो रहा है. आज केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप को लेकर विपक्ष के सदस्य हंगामा कर रहे हैं.राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ED की तरफ से उन्हें समन जारी करने पर सवाल उठाए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब पार्लियामेंट चल रही है, मुझे ईडी का समन आता है. आप तुरंत आइए. मुझे 12:30 बजे जाना है. मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब सदन चल रहा है मुझे समन करना क्या यह उचित है? कल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर का पुलिस ने घेराव किया था. क्या ऐसे में डेमोक्रेसी जीवित रहेगी? क्या हम संविधान के तहत काम कर पाएंगे? हम डरेंगे नहीं, हम फाइट करेंगे. हम आपसे अपील करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा कीजिए.
इससे पहले राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने नियम 267 के तहत सरकारी जांच एजेंसियों जैसे सीबीआई, आईटी के दुरुपयोग के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के नोटिस को खारिज किया, इसके विरोध में विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.वहीं लोकसभा को भी हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
LIVE UPDATES: